चंडीगढ़, 13 अगस्त (हरबंस सिंह)
शहीद सुखदेव थापर के वंशजो ने लुधियाना स्थित शहीद की जन्म स्थली को सीधा रास्ता देने में हो रही देरी के विरोध में चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री निवाsethi स के समीप चौंक में भूख हड़ताल शुरु की। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से भूख हड़ताल खत्म करने की धमकी की अनदेखी करने पर पुलिस ने शहीद सुखदेव थापर के वंशजो के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेने के उपरांत पुलिस अशोक थापर सहित सहयोगी संगठनो के प्रतिनिधियो को सैक्टर-3 स्थित थाना में ले गई।
इससे पूर्व मंगलवार प्रात: लुधियाना से चंडीगढ़ रवाना हुए शहीद सुखदेव के भतीजे अशोक थापर सहित अन्य सदस्यों को सीआईडी सहित प्रशासनित अधिकारियो ने चंडीगढ़ न जाने के लिए मनाने के अनथक प्रयास किए। बीच रास्ते एसडीएम विकास हीरा व एसीपी सैंट्रल आकर्षी जैन ने फोन कर उन्हें वापिस लौटने के लिए मनाने के प्रयास किए। मगर शहीद के वंशजो ने चंडीगढ़ पंहुचकर मुख्यमंत्री आवास के समीप पार्क में भूख हड़ताल शुरु कर दी। इस
दौरान प्रशासनिक अधिकारियो ने मुख्यमंत्री के ओएसडी नवराज बराड़ से बात कर दो लोगो के मुख्यमंत्री आवास पर आकर ज्ञापन देने की बात कही। भूख हड़ताल पर बैठे लोगो की तरफ से धरना स्थल पर ही आकर सरकार की तरफ से बात करने की जिद्द से बात बिगड़ गई। भूख हड़तालियो की तरफ से पुलिस की बात न सुनने से गुस्साए संबधित थाना के एसएचओ ने उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।
खबर लिखे जाने तक शहीद सुखदेव के वंशज पुलिस हिरासत में ही थे। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, आशीष बौनी, सुशील कपूर लक्की, चेतन मल्होत्रा, इंजिनियर सुरिन्द्र बेरी, राकेश कपूर लाटा , शिविंद्र एबॉट, सुनील ठाकुर, अजय धोनी, अगुल माथुर, मनी दिवाकर, गौतम ठाकुर , विशाल शर्मा, राकेश कुमार काला, निशांत चोपड़ा, त्रिभूवन थापर, समदू परमार, पवन भंडारी, विजय शर्मा, सोनू, विशाल शर्मा,तरसेम बेदी, एडवोकेट विजय धीर,, कृष्ण ठेकेदार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।