चंडीगढ़, 25 अक्टूबर (हरबंस सिंह)

चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मनीमाजरा के छिंज कमेटी द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की और खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को सराहा। सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन को भविष्य की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की भी बतौर विशेष अतिथि पहुंचे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने प्रबंधक कमेटी की ओर से किया जा रहे भव्य आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व पर जो देते हुए कहा कि यह हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की ओर से किए गए प्रदर्शन को भी सराहा। वहीं पर, उन्होंने स्टेडियम के विकास हेतु अपने संसदीय विकास फंड से 10 लख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। इसके अलावा, उन्होंने इलाके से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करवाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने का भरोसा भी दिया।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान लक्की ने भी खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रबंधकों की ओर से किया जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कदम युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से खेल, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

इससे पहले प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान अवतार सिंह ढिल्लों, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सुरजीत ढिल्लों तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जिनका दोनों नेताओं की तरफ से धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस दौरान अन्य के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन दीवान, पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, प्रदेश सचिव के.आर. महाजन, एस.एस. परवाना, अमन स्लैच, अशोक कुमार, कुलबीर सैनी, हरीश कुमार, कमेटी के सदस्य हरजीत सिंह खट्टरा, लंबरदार मनजीत सिंह बावा, सरबजीत सिंह सरबा रणदीप राणा, रविंद्र मान, बलदेव ढिल्लों, तेजा जेलदार, सतवंत ढिल्लों, कृष्ण बलदेव और हरीश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

शेयर