चंडीगढ़, 2 सितंबर (हरबंस सिंह)

श्री नरेन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव कांग्रेस द्वारा श्री मनीष तिवारी सांसद लोकसभा चंडीगढ़ को जम्मू और कश्मीर के चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और तिवारी जी को सिरोपा व फुल बुक्के देकर बधाई दी गई।

श्री चौधरी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिका अर्जुन खरगे,सोनिया गांधी जी व राहुल गांधी जी का भी आभार जताया।

चौधरी ने कहा कि  श्री मनीष तिवारी लगातार लुधियाना,आनदपुर और अब चंडीगड़ में  अपने  राजनीतिक अनुभव से और  चंडीगढ़ के लोगो के प्यार व आशीर्वाद से ही चुनाव जीतकर  तीसरी बार चंडीगढ़ के सासंद बने।

श्री चौधरी ने कहा जब से उन्होंने शपथ ली है चंडीगढ़ के सभी नागरिकों की समस्याओं को लोकसभा से लेकर पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रसासक के सामने पुरजोर से उठते आ रहे है।
इस मौके पर श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की प्रदेश अध्यक्ष, श्री  अच्छे लाल प्रदेश महासचिव, श्री जेड बी खान प्रदेश महासचिव,श्री विक्टर सिधु बिट्टू,श्रीमती सोनिया,श्री मति कविता आदि ने भाग लिया।

 

शेयर