चंडीगढ़/गुरकिरपा  ब्यूरो/ 11 /फरवरी/2025    

पंजाब की विरासत को संजोने और विश्व स्तर पर प्रचारित करने में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकारों को विरसा पंजाब प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए 18 फरवरी को स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ कॉलेज बनूड़-राजपुरा रोड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही आयोजक मोनिका घई ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान उन शख्सियतों को अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इससे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी और उन्हें अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाया जा सकेगा। मोनिका ने आगे कहा कि विरसा पंजाब प्राइड अवार्ड का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने पंजाबी संस्कृति को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में पंजाबी परंपराओं के प्रति गर्व और भावना को पुनर्जीवित करने के लिए एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करना, चाहे वह संगीत हो, पंजाबी विरासत को प्रदर्शित किया जा सकेगा, कार्यक्रम के आयोजक हरदीप सिंह और मैडम मोनिका ने बताया कि इस आयोजन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैडम मोनिका ने बताया कि इस आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में मोहम्मद सदीक, संजीव खन्ना-सचिव भाजपा पंजाब हरिसुखइंदर सिंह बब्बी बादल, फिल्म कलाकार सोनिया मान, भांगड़ा कोच बलविंदर सिंह गुरु, युद्धवीर मानक, दर्शन औलख, शमशेर संधू, हरदीप गिल, चरणजीत आहूजा, नीना बुंदेल, गिरजा शंकर, सुखी बराड़, सुनीता धीर, माशा अली और कई अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

शेयर