मोहाली 20 फरवरी (हरबंस सिंह)

आज मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के द्वारा तीर्थ बस यात्रा योजना के तहत मोहाली हलके से तीर्थ बस यात्रा योजना के तहत पांचवी बस को विधायक कुलवंत सिंह द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया, विधायक कुलवंत सिंह इस बस को हरी झंडी दिखाने के लिए मटौर पहुंचे विधायक कुलवंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना के तहत मोहाली विधानसभा हलके से श्रद्धालुओं की 5वीं बस रवाना हुई है। और इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी श्रद्धा और उत्साह देखा गया, जिससे उन्हें बेहद शांति और संतुष्टि महसूस हो रही है। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि क्योंकि अमृतसर सभी धर्मों का सेंट्रल स्थान माना जाता है, और श्रद्धालुओं का यह जत्था दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ, वाल्मीकि मंदिर, जलियांवाला बाग होते हुए वाघा बॉर्डर पर जाएगा, इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार ने इन श्रद्धालु के आने-जाने और रहने की जगह के लिए ज़रूरी और सही इंतज़ाम किए हैं। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर धार्मिक आस्था के केंद्र हैं , जबके जलियांवाला बाग पहुंचकर हर कोई इस जगह के बलिदानी इतिहास को याद करता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के द्वारा सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए भी ऐसी ट्रैवल योजना शुरू करने के लिए कहा है, इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात की गई है और हमें उम्मीद है कि यह स्कीम भी जल्द ही शुरू हो सकती है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली कॉर्पोरेशन चुनाव के बारे में साफ कहा कि चुनाव तय समय में होंगे, संबंधित विभाग ने माननीय कोर्ट में अपना पक्ष रख दिया है और चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, चुनाव होना तय है। इस मौके पर पूर्व पार्षद फूलराज सिंह – चुनाव क्षेत्र कोऑर्डिनेटर, पूर्व पार्षद – हरपाल सिंह चन्ना, जसपाल सिंह, रणदीप सिंह, तरलोचन सिंह मटौर, मंदीप सिंह मटौर, सुरिंदर सिंह सिंदा, अकबिंदर सिंह गोसल, जतिंदर सिंह पम्मा भी मौजूद थे। फोटो कैप्शन: तीर्थ बस यात्रा योजना के तहत 5वीं बस को रवाना करते हुए विधायक कुलवंत सिंह

शेयर