चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (हरबंस सिंह)
पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के लोगों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीवाली पंजाब के लोगों के जीवन में शांति, खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। भगवान पंजाबियों के सपनों को साकार करे। हमें अपने जीवन में भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए।