चंडीगढ़/गुरकिरपा ब्यूरो/नवंबर /11/2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बरनाला में उपचुनाव के दृष्टिगत आज बरनाला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को संबोधित कर प्रेस वार्ता की। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने श्री अतर सिंह गुरुद्वारा साहिब में मत्था भी टेका व धनौला बाज़ार में रॉड शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी श्री केवल सिंह ढिल्लों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वाहन किया।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर में कहा “जब से पंजाब में आप की सरकार बनी जनता का हाल बेहाल हो गया है। पंजाब में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध की अन्य घटनाएँ आम हो गई है। राज्य में जिस तरह से गोलीबारी के मामले हो रहे, अपराध बढ़ रहे, उससे यह तो साफ है कि राज्य के लोग सुरक्षित नहीं हैं। पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान इस कदर बढ़ गई है कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है। पंजाब में AAP व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के के दो पहलू हैं जो जरूरत पड़ने पर दोनों इकट्‌ठे हो जाते हैं। यह उप चुनाव यहाँ की जनता के पास एक मौका है जिसमें जनता आप और कांग्रेस को जवाब दे सकती है। यह दोनों कभी इकट्‌ठे होकर चुनाव लड़ते हैं, कभी दिखावे के लिए अलग लड़ते हैं और जनता को बड़े बड़े वायदे कर ठगते हैं”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वायदे किए थे मगर उसे धरातल पर उतारने में ये नाकाम रहे। पिछले चुनावों में AAP द्वारा महिलाओं को हजार रुपये किया गया वायदा पूरा नहीं किया गया। राशन बंद कर दिया। पेट्रोल-डीजल के तीन बार रेट बढ़ा दिए गए। व्यापारियों ने पलायन करना शुरू हो गया। जो थोड़ा बहुत काम कर रहे हैं, उन्हें गैंगस्टर उगाही के लिए फोन करते हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आप के पास सरकार चलाने की नीति और नीयत दोनों ही नहीं है। मुख्यमंत्री है या नहीं एक बार बराबर है। मुख्यमंत्री ख़ुद तो बड़े अस्पतालों में इलाज करवाते है मगर ग़रीब जनता के लिए मोदी जी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान स्कीम को लागू नहीं करते हैं। यह सरासर पंजाब की जनता के साथ अन्याय है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “  ये लोग कहते थे पंजाब को नशा मुक्त करेंगे लेकिन इन्होंने आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना दिया है। दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक इनके कारनामें दुनिया देख रही है। इनके नीति और नारे फर्जी हैं, इनकी नियत में भी खोट है। उप चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने 2027 को ध्यान में रखकर लड़ रही है। हमारे उम्मीदवार सीनियर लोग है। जो कि काफी समय से पंजाब काम कर रहे है। हम इस चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं। क्योंकि पूरा देश तरक्की कर रहा है। पंजाब पीछे जा रहा है। पंजाब सरकार हर फ्रंट पर नाकाम रही है। लोगों से धोखेबाजी हुई है, लोग से जो वायदे किए गए थे, वह पूरी नहीं किए गए हैं।राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। हरियाणा में जो चुनावी नतीजे आए हैं, उसकी हवा भी पंजाब में चल रही है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “पंजाब में किसानों ने ‘धान खरीद, डीएपी और पराली के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार किसानों की समस्याओं और मुद्दों का समाधान नहीं कर रही हैं। पंजाब सरकार सोई हुई है और सरकार की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया। पंजाब में डीएपी खाद की कालाबाजारी हो रही है। गोदामों में कई मीट्रिक टन डीएपी खाद अनाधिकृत रूप से जमा करने का मामला सामने आया है। राज्य सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है, मदद के रूप में केंद्र सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपए अपने स्तर पर भेजे हैं। किसानों की इस् स्थिति के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “भाजपा ‘विरासत भी, विकास भी’ इस मंत्र पर चल रही है। जब अफगानिस्तान में संकट आया, वहां पर हमारे जो सिख भाई-बहन रहते थे। वहां जो हमारा गुरुद्वारा था, बहुत ख़तरा पैदा हो गए तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को पूरे अदब के साथ माथे पर रख कर भारत लाए। इतना ही नहीं, हमने साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस …

शेयर